Press "Enter" to skip to content

बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही तबादला प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, 29 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 31 अक्टूबर 2026 तक तीन चरणों में सभी स्थानांतरण पूरे कर लिए जाएंगे।

नई ट्रांसफर नीति के तहत शिक्षकों को पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी ताकि शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानांतरण प्रक्रिया का पहला चरण समायोजन (Adjustment Transfer) के लिए होगा। इस दौरान उन शिक्षकों के मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात, पदों की उपलब्धता या प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर स्थानांतरित करना आवश्यक है।शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

पहले चरण के बाद विभाग म्युचुअल ट्रांसफर (Mutual Transfer) की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें ऐसे दो शिक्षक, जो आपसी सहमति से अपने-अपने कार्यस्थल बदलना चाहते हैं, निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत आवेदन कर सकेंगे।इस व्यवस्था से उन शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है जो पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों से अपने गृह जिले या पसंदीदा स्थान पर जाना चाहते हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *