बिहार में मानसून इस समय दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक ओर उत्तर बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना समेत दक्षिणी बिहार के कई हिस्सों में तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश में यही स्थिति बनी रह सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर राज्य के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी सिस्टम की वजह से उत्तर बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है, जबकि दक्षिणी इलाकों में बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी और उमस का असर कम नहीं हो रहा है।
मौसम विभाग ने बांका और पश्चिम चंपारण जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तर बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
पटना मेंधानी पटना इस बार भी प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल पटना और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना तो है, लेकिन इससे गर्मी से बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।








Be First to Comment