मुजफ्फरपुर जिले में अप’राधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. अहियापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ ब’दमाशों ने एक मजदूर की सिर में गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी. वार’दात को उस समय अंजाम दिया गया जब युवक अपने किराए के मकान से निकलकर चौड़ की ओर जा रहा था. गो’ली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौ’त हो गई. घ’टना के बाद पूरे इलाके में दहश’त का माहौल है.
मृ’तक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ इलाके में किराए के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. बताया जा रहा है कि रविवार को भी वह रोज की तरह घर से निकला था, तभी पहले से घात लगाए अपरा’धियों ने उसे निशाना बना लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपरा’धियों ने राकेश के सिर में बेहद करीब से गो’ली मा’री, जिससे उसकी घट’नास्थल पर ही मौ’त हो गई. गो’ली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हम’लावर फ’रार हो चुके थे. घट’ना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घट’नास्थल पर जुट गए.
वा’रदात की जानकारी मिलते ही नगर डीएसपी विनीता सिन्हा, अहियापुर थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घ’टनास्थल का निरीक्षण कर श’व को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया. एफएसएल टीम ने घ’टनास्थल से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है.














Be First to Comment