Press "Enter" to skip to content

बिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण

बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है. इसी कड़ी में पश्चिम चंपारण के दुर्गम दोन क्षेत्र के 22 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है. पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने और सड़क बह जाने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को जरूरी कामों के लिए जान जोखिम में डालकर उफनती नदियों को पार करना पड़ रहा है.

लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की पहाड़ी नदियां उफान पर हैं. मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क तेज बहाव में बह गई है, जिससे गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है. ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी बड़ी चुनौती बन गया है.

सड़क संपर्क टूटने का सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों पर पड़ा है. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं किसानों और व्यापारियों के लिए बाजार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है. मजबूरी में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदियों को पार कर रहे हैं. किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की जाए और क्षेत्र में स्थायी पुल या मजबूत सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *