मुज़फ्फरपुर में श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम कुमार गौरव ने मंगलवार को रामदयालु से बाबा गरीबनाथ धाम तक कांवरिया मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने भवन निर्माण विभाग को आज से बैरिकेडिंग का कार्य शुरू करने का आदेश देते हुए कहा कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए।














Be First to Comment