योग गुरु बाबा रामदेव के एक बयान को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। बाबा रामदेव ने अपने संबोधन में कहा था कि हिंदुओं और मुसलमानों के पूर्वज एक ही हैं। इसी टिप्पणी को लेकर हक-ए-हिन्दुस्तान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया है।


शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका है। परिवाद में बाबा रामदेव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 299 और 302 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

न्यायालय ने परिवाद स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई तय की है। फिलहाल इस मामले पर बाबा रामदेव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 












Be First to Comment