बिहार के कई जिलों में मंगलवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल में अतिभारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) की चेतावनी दी गई है। वहीं अररिया, बांका, भागलपुर, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी और सहरसा में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
सोमवार को मानसून ट्रफ के मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मधुबनी जिले के मधवापुर में सबसे अधिक 276.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गोपालगंज, सीवान, सारण, अररिया, मधेपुरा और मधुबनी में भी जमकर बारिश हुई।
मानसून के आगमन को लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन अब तक अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कम वर्षा के कारण धान समेत अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है, जिससे कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।







Be First to Comment