मुजफ्फरपुर में सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों सदस्यों के साथ पत्रकार, ब्लॉगर, समाजसेवी, माताएं, बहनें, युवा एवं कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान संस्था के नए और पुराने सभी सदस्यों को उनकी योग्यता, समर्पण और जिम्मेदारियों के अनुरूप पदभार सौंपकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संस्था की सबसे बड़ी ताकत उसके सदस्यों की एकता, आपसी विश्वास और सेवा की भावना है तथा सभी के सहयोग से संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पत्रकारों, ब्लॉगरों, अतिथियों, सदस्यों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा परमो धर्म संस्था आगे भी जनहित और समाज कल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी तथा अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा अभियान से जोड़ने का प्रयास करेगी।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संस्था से जुड़ने के इच्छुक लोग अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा से 82103 78585 तथा मुख्य संरक्षक राजीव शाह से 83405 48488 पर संपर्क कर सकते हैं।









Be First to Comment