भारत में हाई-स्पीड रेल यात्रा का सपना अब जल्द ही साकार होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का संचालन 15 अगस्त 2027 से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में बुलेट ट्रेन सूरत से बिलिमोरा के बीच चलेगी, जिसके बाद इसे क्रमशः अन्य सेक्शन तक विस्तारित किया जाएगा।
हैदराबाद में आयोजित HYSEA GCCS & IT Roundtable कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर अब अपने अगले चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन शुरू होगा। इसके बाद सेवा को चरणबद्ध तरीके से वापी, अहमदाबाद, ठाणे और अंत में पूरे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर तक बढ़ाया जाएगा।
रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पूरी तरह चालू होने के बाद ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।













Be First to Comment