बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अररिया, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल जिलों में वज्रपात (ठनका) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मुजफ्फरपुर से गुजर रही मानसून ट्रफ के प्रभाव से उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। सोमवार को मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है।











Be First to Comment