Press "Enter" to skip to content

उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट का प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस सेवा, श्रद्धा एवं सामाजिक सरोकार के साथ संपन्न

मुजफ्फरपुर में उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट ने 11 जुलाई 2026 को अपना प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, सेवा-भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मनाया। पूरे दिन आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में धार्मिक अनुष्ठान, समाजसेवा एवं मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान शिव के पावन सान्निध्य में रुद्राभिषेक से हुई। इस अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया।

दोपहर में संस्था के सदस्यों ने स्लम बस्ती में पहुँचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज का वितरण किया। साथ ही वहां के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी, किताब एवं पेंसिल का वितरण किया गया। सायंकाल 7:00 बजे मयूर महल रेस्टोरेंट में प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता के पूज्य पिताजी श्री विजय कुमार द्वारा केक काटकर किया गया। इसके उपरांत एक भव्य मीडिया सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (उपहार) भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था ने निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रति मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए सभी मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पिछले एक वर्ष में संस्था ने सेवा, शिक्षा एवं मानवता के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन भविष्य में भी इसी समर्पण, निष्ठा और सेवा-भाव के साथ समाजहित में कार्य करती रहेगी तथा अपनी जनकल्याणकारी गतिविधियों का और अधिक विस्तार करेगी, ताकि समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाई जा सके।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य:

– प्रतीक कुमार

– सलीम हुसैन

– आशीष राज

– रवित कुमार चौहान

– संजय कुमार

– चन्दन कुमार

– अजीत कुमार

– गौतम कुमार

– गोलू कुमार

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, सहयोगियों, मीडिया बंधुओं एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *