मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपरा’धियों ने एक ज्वेलर्स को गो’ली मारकर लू’ट की वा’रदात को अंजाम दिया। बाइक से दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी को ब’दमाशों ने पहले घेरा, फिर गो’ली मा’रकर करीब डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया। घा:यल का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। घ’टना औराई थाना क्षेत्र की है।
घा’यल की पहचान महिसौथा निवासी बबलू कुमार उर्फ बबलू साह के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी सोना-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बैग में दिनभर की बिक्री के रुपए रखे थे।घा’यल बबलू कुमार ने बताया कि, रास्ते में दो युवकों ने उनका पीछा किया और बैग के बारे में पूछताछ की। बैग में कुछ नहीं होने की बात कही तो दोनों वहां से हट गए। कुछ दूर आगे बढ़ते ही सामने से बाइक सवार अन्य ब’दमाश पहुंच गए और चारों तरफ से घेर लिया। अप:राधियों ने बैग छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी में बैग का स्ट्रैप टूट गया। ब’दमाशों ने हथियार निकाल लिया तो जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागने लगा। इसी दौरान अप:राधियों ने दो राउंड फा’यरिंग की। पहली गो’ली नहीं लगी, जबकि दूसरी गो’ली लगते ही सड़क पर गिर पड़ा।
वार’दात के बाद अप:राधी बैग लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और घा’यल को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा। पुलिस ने घट’नास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपरा’धियों की पहचान और गि’रफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरो’पियों को गि’रफ्तार किया जाएगा।
















Be First to Comment