मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक द’र्दनाक हाद’से में तीन मासूम बच्चों की डू’बने से मौ’त हो गई। घट’ना कोठिया गांव स्थित एनटीपीसी के ऐश डाइक लैगून-3 के समीप हुई, जहां तीनों बच्चे पानी में डू’ब गए। हा’दसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे कांटी नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श’वों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया।
घट’ना के बाद पूरे गांव में मा’तम पसरा हुआ है। मृ’त बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस द’र्दनाक हा’दसे से स्तब्ध हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाने में लगे रहे।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे किस परिस्थिति में डैम के पास पहुंचे और हा’दसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस द’र्दनाक घ’टना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। एक ही दिन में तीन मासूमों की मौ’त से गांव में शो’क की लहर दौड़ गई है।











Be First to Comment