Press "Enter" to skip to content

बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल और क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की बढ़ाई अवधि

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार से दिल्ली, आनंद विहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है. रेलवे ने कई स्पेशल और क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इस फैसले से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग लिस्ट की परेशानी कम होने की उम्मीद है.

रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन अब 31 जुलाई 2026 तक तथा 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल का परिचालन 1 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगा.इसी तरह 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 31 जुलाई 2026 तक और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 1 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी. वहीं 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार तथा 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 1 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार चलेगी.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *