Press "Enter" to skip to content

आखिर STF के हत्थे चढ़ा मुजफ्फरपुर का टॉप-10 अप’राधी गोलू चौधरी, 5 साल से था फ:रार

मुजफ्फरपुर जिले में अप’राधियों के खिला’फ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और साहेबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वर्ष 2021 से फरार चल रहे कुख्या’त अपरा’धी गोलू चौधरी को गि’रफ्तार कर लिया गया है। गोलू चौधरी मुजफ्फरपुर पुलिस की टॉप-10 वांछित अप’राधियों की सूची में शामिल था और लंबे समय से पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कई गंभीर आपरा’धिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ लू’ट, डकै’ती, ह’त्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अ’वैध हथिया’रों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 में दर्ज एक लू’टकांड और आर्म्स एक्ट के मामले के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह हर बार गिरफ्ता’री से बच निकलता था।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में अपरा:ध नियंत्रण और फरार अप’राधियों की गि’रफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को गोलू चौधरी के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसटीएफ और साहेबगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरो’पी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय तरीके से की गई, ताकि आरोपी को भागने का मौका न मिले। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और सुरक्षित हिरासत में ले लिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *