Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है, लेकिन राज्य में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों के लिए बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर उत्तर बिहार के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 12 जिलों के लिए गरज-तड़क और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम का ध्यान रखते हुए खेतों में काम करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मोतिहारी समेत 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी पटना में पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *