बिहार में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार, 9 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक कई जिलों में झमाझम बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व बिहार के अधिकांश जिलों में गुरुवार को बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है।












Be First to Comment