Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में महिला की संदि’ग्ध मौ’त, दफ’नाए गए श’व को क’ब्र से निकलवाकर अपने साथ ले गई पुलिस

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की सं’दिग्ध परिस्थितियों में मौ’त के बाद उसके श’व को दफ’ना दिया गया. बाद में मायके वालों की शिकायत पर प्रशासन ने क’ब्र से श’व निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घ’टना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

मृ’तका की पहचान रिजवाना खातून, पति मो. रिजवान, के रूप में हुई है. मायके पक्ष का आरो’प है कि 2 जुलाई की रात घरेलू वि’वाद के दौरान महिला के साथ उसके पति और परिवार के कुछ लोगों ने मा’रपीट की थी. उनका कहना है कि इसी घट’ना में रिजवाना की मौ’त हो गई. आ’रोप यह भी है कि मामले को छिपाने के लिए 3 जुलाई को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के जल्दबाजी में श’व को कब्रि’स्तान में द’फना दिया गया। घट’ना की जानकारी मिलने के बाद मृ’तका के परिजन कुढ़नी थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने महिला की ह’त्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्ता’री और श’व का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की. कुढ़नी की अंचलाधिकारी नीलम कुमारी की मौजूदगी में पुलिस टीम कब्रिस्तान पहुंची. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला के श’व को क’ब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौ’त किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ह’त्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *