Press "Enter" to skip to content

पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

पटना शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के व्यस्त समय (पीक आवर) में व्यावसायिक भारी वाहन, कंक्रीट मिक्सचर मशीन और अन्य भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक किसी भी भारी व्यावसायिक वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

यातायात पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित समय के दौरान किसी भी पासधारी वाहन को भी पीक आवर में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी चेक पोस्ट को निर्देश दिया गया है कि तय समय में किसी भी व्यावसायिक या भारी वाहन का परिचालन नहीं होने दिया जाए। इस प्रतिबंध के दायरे में पिकअप, ट्रक, हाइवा, ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन मशीन, कंक्रीट मिक्सचर मशीन समेत अन्य भारी वाहन शामिल हैं।

ट्रैफिक एसपी के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के पहले ही दिन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 8 कंक्रीट मिक्सचर मशीनों समेत कई अन्य भारी वाहनों को पकड़ा। इसके अलावा, सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की गई।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *