बिहार के सहरसा सदर अस्पताल में सोमवार देर शाम इलाज को लेकर बड़ा हंगामा हो गया. इलाज में देरी और सड़क हाद’से के आ’रोपी बाइक सवार को अस्पताल से जाने देने के आरो’प में मरीज के परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच जमकर मार’पीट हुई. घ’टना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक इमरजेंसी सेवा भी प्रभावित रही. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. घट’ना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, नगर निगम के वार्ड नंबर-2 गोबरगढ़ा निवासी सीताराम यादव का 11 वर्षीय बेटा सत्यम कुमार सोमवार शाम सड़क हा’दसे का शि’कार हो गया. एक बाइक की टक्क’र से उसके मुंह में गंभीर चो’ट लगी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

परिजनों का आरो’प है कि अस्पताल में बच्चे का इलाज समय पर शुरू नहीं किया गया और उसे सुई लगाने में भी काफी देर की गई. इसी दौरान जिस बाइक सवार ने बच्चे को ट’क्कर मा’री थी, वह भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा. परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका इलाज कर उसे वहां से जाने दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मा’रपीट में बदल गई.
हंगामे के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया. करीब एक घंटे तक इमरजेंसी वार्ड का कामकाज प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.









Be First to Comment