Press "Enter" to skip to content

बोधगया में मना बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का 91वां जन्मदिन

बिहार में भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. दलाई लामा के 91वें जन्मदिन को लेकर महाबोधि मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर लगातार चलता रहा. इस पावन अवसर पर वहां उपस्थित लोगों द्वारा उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई.

इस बार इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काउंसिल द्वारा बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर एक विशेष समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान वहां उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं द्वारा करीब 25 पाउंड का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया. इस साल बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा पूरे 91 वर्ष के हो चुके हैं और इसे लेकर श्रद्धा का माहौल दिखा.

6 जुलाई को उनके जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही अंतरराष्ट्रीय बौद्धस्थली बोधगया में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा. आईसीबी द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गंगटोक के चीफ जस्टिस शामिल हुए. इसके अलावा देश-विदेश से आए कई गणमान्य लोग भी इस अवसर पर वहां उपस्थित रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *