Press "Enter" to skip to content

पटना में रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विकल्प, इस नई रेलवे लाइन पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें

पटना के नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन पर ट्रेन परिचालन शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस रेलखंड पर तकनीकी और परिचालन से जुड़े ज्यादातर काम पूरे कर लिए गए हैं। अब नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से पहले केवल रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और अनुमति का इंतजार है।

रेलवे ने इस रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर की तैनाती कर दी है। इसके अलावा सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था से जुड़े ऑटोमेटिक इंटरलॉकिंग (AI) का काम भी पूरा हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, दूरसंचार नेटवर्क और सुरक्षा से जुड़े अन्य कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। स्टेशन परिसरों में भी यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित कर ली गई हैं।

नेउरा-दनियावां रेल लाइन का निर्माण दो चरणों में किया गया है। पहले चरण में नेउरा से जट डुमरी 18 किलोमीटर रेल लाइन और दूसरे चरण में जट डुमरी से दनियावां तक 24 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण होगा। जट डुमरी से दनियावां के बीच रेल लाइन का काम पहले ही पूरा हो चुका है और इस पर ट्रेनों का परिचालन शुरू है। वहीं, नेउरा से जट डुमरी के बीच भी सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

इस परियोजना के तहत दनियावां से बिहारशरीफ तक 38 किलोमीटर रेलखंड पर भी ट्रेन परिचालन शुरू हो चुका है। अब नेउरा-जट डुमरी हिस्से के चालू होते ही पटना की मुख्य रेल लाइन से बिहारशरीफ तक सीधा रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *