बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 6 से 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश को लेकर 7 दिनों का हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 7 से 10 दिनों में मानसून और अधिक मजबूत होगा।
पिछले करीब तीन सप्ताह तक राज्य में मानसून कमजोर रहा और बारिश लगभग थम गई थी। स्थिति यह थी कि 6 जुलाई तक बिहार में सामान्य 230.1 मिमी के मुकाबले केवल 103 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 52–55% कम है। आज पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक कुछ क्षेत्रों में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रह सकता है। हवा में अधिक नमी (आर्द्रता) और बढ़ते तापमान के कारण हीट इंडेक्स भी बढ़ा है, जिससे लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी और उमस महसूस होगी। हालांकि, आगामी दिनों में बारिश बढ़ने के साथ मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।












Be First to Comment