Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर को मिली बिहार राज्य एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 की मेजबानी

मुजफ्फरपुर, 6 जुलाई। बिहार में बॉक्सिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत मुजफ्फरपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन को बिहार राज्य एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 की मेजबानी का दायित्व सौंपा गया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 27 अगस्त 2026 तक मुजफ्फरपुर में आयोजित होगी।

आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को बिहार एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव हिमांशु दुबे की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, तकनीकी व्यवस्था, खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, रेफरी एवं जजों की नियुक्ति सहित सभी आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महासचिव हिमांशु दुबे ने आयोजन समिति को समयबद्ध एवं उच्च स्तरीय तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए विश्वास जताया कि मुजफ्फरपुर इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल एवं यादगार आयोजन करेगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष ई. एम. एन. कौसर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में बिहार के सभी जिलों से 500 से अधिक बॉक्सर भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, यूथ एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराने के साथ-साथ विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

मुजफ्फरपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रतियोगिता जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और मुजफ्फरपुर की पहचान एक प्रमुख खेल आयोजन केंद्र के रूप में और मजबूत होगी।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा बिहार के सभी जिला बॉक्सिंग संघों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *