Press "Enter" to skip to content

महाकाल सेवा दल द्वारा आगामी 2 अगस्त को निकाली जाने वाली महाकाल शाही पालकी यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

महाकाल सेवा दल की ओर से आगामी 2 अगस्त को निकाली जाने वाली महाकाल शाही पालकी यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा को उज्जैन की विश्व प्रसिद्ध शाही सवारी की तर्ज पर अधिक भव्य, अनुशासित और जन-कल्याणकारी स्वरूप देने का संकल्प लिया गया।

दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा में डीजे के स्थान पर शंख, डमरू और भजन मंडलियों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा स्वयंसेवकों की तैनाती कर अनुशासन और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ‘बाबा महाकाल सबके हैं’ के संदेश के साथ सभी धर्मों और समाजों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया जाएगा।

प्रत्येक वार्ड से युवाओं को ‘महाकाल सेवादार’ बनाकर व्यवस्था, सुरक्षा और सोशल मीडिया प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यात्रा के दौरान एंबुलेंस, चिकित्सा दल, पेयजल तथा महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष आकाश चौधरी ने कहा कि उद्देश्य केवल पालकी यात्रा निकालना नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

वहीं एलएनटी की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने बताया कि कॉलेज की एनसीसी छात्राएं बैंड के साथ परेड करते हुए पालकी यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। बैठक में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने धर्म के साथ सेवा के संकल्प को मजबूत करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यह भव्य महाकाल शाही पालकी यात्रा आगामी 2 अगस्त को संध्या 3 बजे सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से प्रारंभ होगी। बैठक में संजीव साहू, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, बबलू चौधरी, सीए शशिभूषण, बाबा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक, डॉ. ममता रानी, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा, पूनम वर्मा, नकुल कुमार, डॉ. गौरव वर्मा, जेठे जी, डॉ. नवीन कुमार, महेश महतो, मनोज कवि, गोपाल फलक, पेंटर बाबू, अमर जी, सुप्रिया सोनी, हेमा सिंह, अर्चना कुमारी, अमर कुमार सहित दल के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर, अध्यक्ष आकाश चौधरी, राकेश जायसवाल, प्रवीण चौधरी, नथुनी महतो, अजीत पटेल, कुणाल पटेल, कुणाल श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *