मुजफ्फरपुर शिक्षा जगत के लिए आज का दिन भावुक कर देने वाला रहा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) सुजीत कुमार दास के स्थानांतरण के अवसर पर उनके चैंबर में आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस आत्मीय रिश्ते का प्रतीक था जो उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ बनाया।

उनके कुशल नेतृत्व में मुजफ्फरपुर ने इंस्पायर अवार्ड, अपार निर्माण, खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अनेक क्षेत्रों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। उनकी कार्यकुशलता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सभी को साथ लेकर चलने की शैली ने शिक्षा विभाग को नई पहचान दी।

आज जब उनका स्थानांतरण सीतामढ़ी हुआ है, तो विभाग निश्चित रूप से एक अनुभवी, कर्मठ और प्रेरणादायी अधिकारी की कमी महसूस करेगा। नारायण सेवा स्थली, सरैया के सचिव सह संगीत शिक्षक रूपक कुमार, एनबीआई के संस्थापक आनंद कुमार, कलाकार राजलक्ष्मी, श्वेता, संगीत शिक्षक राजकिशोर सिंह तथा प्रधानाध्यापक एवं संस्कृतिकर्मी गोपाल फलक सहित सभी साथियों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जहाँ भी रहेंगे, अपनी कार्यक्षमता और समर्पण से नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेंगे।



साथ ही यह भी कामना की गई कि भविष्य में वे फिर किसी बड़े दायित्व के साथ मुजफ्फरपुर लौटें और शिक्षा जगत को अपने अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह से पुनः समृद्ध करें। ऐसे समर्पित और जनप्रिय अधिकारी की यादें हमेशा मुजफ्फरपुर के शिक्षा परिवार के दिलों में जीवित रहेंगी।










Be First to Comment