Press "Enter" to skip to content

श्रावणी मेला 2026: लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन का एक्शन मोड

मुजफ्फरपुर जिले में श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

इसी कड़ी में जिलाधिकारी कुमार गौरव, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बाबा गरीबनाथ मंदिर से माखन साह चौक होते हुए रामदयालु तक पूरे काँवरिया पथ का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम और पीएचईडी को विशेष सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त पेयजल, मोबाइल शौचालय, हाई मास्ट लाइट, सड़क के गड्ढों की मरम्मत तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा काँवरिया पथ से अतिक्रमण हटाने, आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग करने, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम को 24 घंटे स्टैंडबाय रखने तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क, स्ट्रीट लाइट, टेंट सिटी, बैरिकेडिंग और अन्य सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि भीड़ वाले प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी तथा 15 जुलाई तक जर्जर बिजली के तार, पोल और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत, अर्थिंग जांच और आवश्यक सुरक्षा कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पूरे काँवरिया मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था रहेगी। मंदिर समिति और स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा ताकि हर श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण में बाबा गरीबनाथ के दर्शन कर सके।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *