मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का श’व मिलने से इलाके में हड़’कंप मच गया. घट’ना तुर्की थाना क्षेत्र के दरियापुर कफेन स्थित शिव मंदिर के पास की है. सुबह स्थानीय लोगों ने रेल पटरी पर युवक का श’व पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
घ’टना की जानकारी मिलते ही तुर्की थाना की पुलिस प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पूरे घट’नास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष आंकी जा रही है, पहचान नहीं होने के कारण पुलिस के सामने घट’ना की गुत्थी और उलझ गई है. आसपास के थानों और ला’पता लोगों के रिकॉर्ड से भी मिलान किया जा रहा है.
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौ’त ट्रेन की चपे’ट में आने से हुई है. हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. यह भी देखा जा रहा है कि मामला हाद’सा है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घट’नास्थल के आसपास मौजूद संभावित साक्ष्यों को भी खंगाल रही है. वहीं मृ’तक की पहचान कराने के लिए स्थानीय लोगों और अन्य थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। 












Be First to Comment