Press "Enter" to skip to content

बिहार में सरकारी शिक्षकों की हाजिरी पर शिक्षा विभाग की सख्ती, अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। शिक्षकों की हाजिरी और समय पालन को लेकर नया नियम लागू किया गया है। अब स्कूल में देर से पहुंचने या निर्धारित समय से पहले चले जाने वाले शिक्षकों पर वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों का वेतन अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर तैयार किया जाएगा। यानी स्कूल में शिक्षक कितने बजे पहुंचे और कितने बजे बाहर निकले, इसकी पूरी निगरानी ऑनलाइन हाजिरी के माध्यम से होगी।

नए नियम के अनुसार, अगर कोई शिक्षक लगातार या अलग-अलग दिनों में कुल तीन बार विद्यालय आने में देरी करता है या समय से पहले स्कूल छोड़ता है तो उसके एक दिन का वेतन काटा जाएगा। विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विभाग ने ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों पर भी नजर रखने की बात कही है। अगर कोई शिक्षक खुद स्कूल में मौजूद नहीं रहते हुए फोटो के जरिए या किसी अन्य तरीके से ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज करता है तो उसके खिलाफ अलग से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा जिन शिक्षकों की हाजिरी किसी दिन पोर्टल पर दर्ज नहीं होगी, उन्हें उस दिन अनुपस्थित माना जा सकता है और वेतन में कटौती की जा सकती है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *