Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथि’यार लहराने का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक कार के अंदर कथित तौर पर ऑटोमैटिक हथि’यार लह’राते हुए भड़’काऊ बयान देता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सबहा गांव निवासी विवेक सिंह राजपूत के रूप में की जा रही है। वीडियो में वह कथित तौर पर जातीय टिप्पणी करते हुए यह भी कहता है कि यदि उसके समाज के खिलाफ कोई बोलेगा, तो वह पूरे इलाके को गो’लियों की आवाज से दहला देगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामले की जांच का आदेश देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर हथि’यारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या समाज में भय और वैमनस्य फैलाने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *