Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: लू’टकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक और मोबाइल के साथ तीन आरो’पी गिर’फ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस को साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुई लू’टकांड के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घट’ना में शामिल तीन आरो’पियों को गिरफ्ता’र कर लू’टी गई बाइक और मोबाइल बरामद कर लिया है। सभी आरो’पी पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। विगत 29 मई 2026 की रात साहेबगंज थाना क्षेत्र के लोदिया गांव के पास बाइक सवार तीन अप’राधियों ने पूर्वी चंपारण के रामपुर खजुरिया निवासी शमशाद आलम से उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लू’ट लिया था। पी’ड़ित के बयान पर 30 मई को साहेबगंज थाना में कांड संख्या 452/26 दर्ज किया गया।

घ’टना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आ’रोपियों को उनके घर से गिर’फ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लू’टी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरा’मद कर लिया है।ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने जानकारी देते हुए कहा कि गिर’फ्तार आरो’पियों की पहचान अनुप कुमार, प्रमोद कुमार और रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने लू’ट की घ’टना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस आरो’पियों के आपरा’धिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *