Press "Enter" to skip to content

आज 10 नए MLC लेंगे शपथ, आठ नए चेहरे पहली बार सदन में, बदलेगा राजनीतिक समीकरण!

बिहार की राजनीति के लिए बुधवार का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिहार विधान परिषद के उप चुनाव और द्विवार्षिक चुनाव 2026 में निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज पटना स्थित विधान परिषद उप भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा, जहां विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी की संभावना है।

इस बार विधान परिषद पहुंचे दस सदस्यों में आठ ऐसे हैं जो पहली बार सदन के सदस्य बने हैं। नए सदस्यों में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, अनिल कुमार ठाकुर, शिवरानी देवी प्रजापति, ललन प्रसाद, अशरफ अंसारी, शीला पंडित, पवन सिंह और भारती मेहता शामिल हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के संजय मयूख और राष्ट्रीय जनता दल के सुनील सिंह पहले भी विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और इस बार तीसरी बार सदन में पहुंचे हैं।

हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधान परिषद के नौ द्विवार्षिक निर्वाचन क्षेत्रों और एक रिक्त सीट पर हुए उप चुनाव में सभी दस उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दबदबा देखने को मिला। कुल दस सीटों में से नौ सीटें राजग के खाते में गईं, जबकि एक सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *