Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में बारात के बीच चली ताब’ड़तोड़ गो’लियां, हर्ष फा’यरिंग में 3 लोग घा’यल; मची अफरातफरी

मुजफ्फरपुर जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फा’यरिंग का मामला सामने आया है. साहेबगंज थाना क्षेत्र में बारात लगने के दौरान अचानक हुई ताबड़तोड़ फाय’रिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई. इस घट’ना में तीन लोगों को गो’ली लग गई, जिसके बाद शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया.

घ’टना नगर परिषद क्षेत्र के परसौनी जहांगीर वार्ड संख्या-21 की बताई जा रही है. सोमवार रात यहां एक शादी समारोह के दौरान बारात दरवाजे पर पहुंची थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने खुशी में फाय’रिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि फाय’रिंग करने वाला व्यक्ति न’शे में था और अवै’ध हथि’यार से लगातार गो’ली चला रहा था.

गो’ली लगने से घा’यल लोगों में परसौनी जहांगीर निवासी टेंट संचालक 35 वर्षीय अनिल पासवान भी शामिल हैं. उनके बाएं घुटने में गो’ली लगी है. घ’टना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.वहीं दो अन्य घा’यलों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इनमें से एक घा’यल को मोतिहारी की तरफ इलाज के लिए ले जाने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे का इलाज मुजफ्फरपुर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.गो’ली चलते ही शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच भगद’ड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घट’ना की सूचना मिलने के बाद साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *