बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हवाई हादसा होते-होते बच गया. सोमवार को मुंबई से उड़ान भरकर आई स्पाइसजेट जैसे ही रनवे पर उतरी. इसी दौरान उसका टायर अचानक फट गया. विमान में उस समय करीब 150 यात्री सवार थे. हालांकि, पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और क्षतिग्रस्त विमान पर नियंत्रण पा लिया. इस वजह से एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई.
रनवे पर लैंडिंग के समय टायर फटने से विमान का पहिया काफी दूर तक जमीन पर घिसटता रहा. इस अप्रत्याशित घटना के कारण विमान के भीतर बैठे यात्रियों को बहुत तेज झटके लगे और पूरा विमान हिल गया. अचानक हुए इस तेज कंपन से यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ.










Be First to Comment