Press "Enter" to skip to content

बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

बिहार में लंबे इंतजार के बाद मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 22 जिलों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों तक बिहार में मानसून की गतिविधियां तेज रहेंगी। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।मौसम विभाग के मुताबिक आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में दिनभर बादल छाए रहने और कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार के इलाकों में मानसून की सक्रियता ज्यादा देखने को मिल सकती है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *