सीतामढ़ी जिले में आकाशीय बिजली ने क’हर बरपा दिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घट’नाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुल 16 लोग झुल’स गए। सभी घा’यलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
पहली घट’ना सोनबरसा प्रखंड की घुरघुरा हनुमाननगर पंचायत के हनुमाननगर गांव की है, जहां खेत में मूंग तोड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। घायलों में रेखा देवी (40), पूजा कुमारी (20), निशा कुमारी (18), सुभाष कुमार (13) और अनुष्का कुमारी (6) शामिल हैं। सभी राजेंद्र राउत के परिवार के सदस्य हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी घट’ना बोखड़ा थाना क्षेत्र के बनौल गांव में हुई, जहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चियां गंभीर रूप से झु’लस गईं। घट:ना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
वहीं परिहार प्रखंड बेला थाना क्षेत्र के नरगा की जहा धान रोकने के दौरान आकाशीय बिजली की च’पेट में आने से गीता देवी (38), पति राजनारायण पासवान की मौ’त हो गई। इस हा’दसे में आठ अन्य लोग घा यल हुए हैं। घाय लों में फूलो देवी, गीता देवी, मीना देवी, रिंकी पासवान, राजा राय, स्नेही राय, सोनमती देवी और राजनारायण राय शामिल हैं। सभी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
लगातार हो रही वज्रपात की घटना’ओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। जिले में हुई इन घट’नाओं के बाद प्रभावित परिवारों में मा’तम और द’हशत का माहौल है।








Be First to Comment