भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए अपने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप को अपग्रेड करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस नए अपडेट के बाद यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी रियल टाइम और अधिक सटीक जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी।
नए सिस्टम के तहत जैसे ही किसी स्टेशन पर ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलेगा, यात्रियों के मोबाइल पर तुरंत ‘लाइव अलर्ट’ भेजा जाएगा। इसके साथ ही ट्रेन के लेट होने की जानकारी भी रियल टाइम में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने की स्थिति में भारी सामान लेकर इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा।
यात्रियों को बस अपने स्मार्टफोन में NTES ऐप खोलकर अपनी ट्रेन को ट्रैक करना होगा और ‘अलर्ट’ विकल्प को ऑन करना होगा। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर में किसी भी बदलाव की सूचना तुरंत मोबाइल स्क्रीन पर पहुंच जाएगी।








Be First to Comment