पटना में जेपी गंगा पथ को पटना साहिब रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट के बीच पुरानी रेल पटरी हटाकर 1.55 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन भी बनाई जा रही है, जबकि मालसलामी में फ्लाईओवर निर्माण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
रेलवे से राज्य सरकार को जमीन हस्तांतरित होने के बाद सड़क निर्माण कार्य में तेजी आई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जुलाई तक जेपी गंगा पथ से पटना साहिब रेलवे स्टेशन का सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार से आने वाले लोग जेपी गंगा पथ के जरिए सीधे पटना घाट होते हुए पटना साहिब रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। वहीं पटना घाट से अशोक राजपथ तक भी सीधा आवागमन संभव होगा, जिससे शहर के पूर्वी हिस्से में यातायात काफी आसान हो जाएगा।










Be First to Comment