मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां कांटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्टेशन मास्टर के कमरे से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक मजदूर का खू न से लथपथ श’व मिला है. श’व मिलने के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.
घट’ना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद डायल 112 की टीम और रेल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घ’टनास्थल की जांच शुरू कर दी और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई.

जांच के दौरान मृ’तक की पहचान कांटी प्रखंड के कुसी हरपुर होरिल गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर ठाकुर के बेटे विपुल कुमार उर्फ वीजन के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है. पुलिस ने मृ’तक के परिवार वालों को घट’ना की सूचना दे दी है.
रेल पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौ’त की असली वजह सामने आ सके.










Be First to Comment