मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसा’र कर देने वाली एक सनसनीखेज घ’टना सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने मामूली घरे’लू विवा’द में अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से ह’त्या कर दी। घ’टना के बाद पूरे गांव में दहश’त और मा’तम का माहौल है। पुलिस आरो’पी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार सुबह घरेलू वि’वाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय संतोष महतो और उनके छोटे भाई अशोक महतो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते वि’वाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर घर में रखा जांता उठाया और बड़े भाई के सिर पर कई वा’र कर दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिर पर गंभीर चो’ट लगने के बाद संतोष महतो जमीन पर गिर पड़े और अत्यधिक रक्त’स्राव होने लगा। परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उनकी मौके पर ही मौ’त हो गई। घट’ना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।
घट’ना को अंजाम देने के बाद आरोपी अशोक महतो मौके से फ’रार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुशहरी थाना की टीम घट’नास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।
















Be First to Comment