बिहार के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यदि आप बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करते हैं या स्मार्ट मीटर रिचार्ज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नई बिलिंग प्रणाली लागू करने के लिए तकनीकी अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य के चलते राज्य में बिजली से जुड़ी सभी ऑनलाइन डिजिटल सेवाएं 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
ऊर्जा विभाग के अनुसार, शनिवार रात 8 बजे से लेकर रविवार रात 8 बजे तक उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार दोनों बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के उपभोक्ताओं के लिए सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान बिजली बिल देखना, ऑनलाइन भुगतान करना, स्मार्ट मीटर रिचार्ज करना, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करना तथा लोड बढ़ाने जैसी सभी डिजिटल सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।










Be First to Comment