Press "Enter" to skip to content

सरकारी शिक्षक के बेटे को किन्नर से हुआ प्यार, परिवार और समाज की परवाह छोड़ रचाई शादी

अजब प्रेम की गजब कहानी बिहार के बेगूसराय जिले में सामने आई है। जहां एक युवक को किन्नर से ऐसा प्यार हुआ कि उसने समाज और परिवार की परवाह किए बिना उससे शादी रचा ली। इस अटूट प्रेम के आगे परिवार को भी झुकना पड़ गया। अब दोनों पति-पत्नी की तरह खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। किन्नर से शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है जहां के रहने वाले सरकारी टीचर अर्जुन ठाकुर के बेटे ऑर्केस्ट्रा कलाकार विकास कुमार ठाकुर ने सुशीला नाम की किन्नर से शादी कर ली। विकास 2022 में एक प्रोग्राम के सिलसिले में सुशीला किन्नर के गांव पहुंचा था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। सुशीला को देखते ही विकास का दिल उस पर आ गया। दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नंबर ले लिया फिर घंटों बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

मोबाइल पर बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खा ली। करीब 6 महीने तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन घरवाले इस रिश्ते का विरोध करने लगे। विकास के परिवारवाले नहीं चाहते थे कि उनका बेटा किन्नर से शादी करे। लेकिन विकास अपनी जिद्द पर अड़ा था। दोनों ने 2023 में बिना परिवारवाले को बताये कोर्ट मैरिज कर ली।

कोर्ट मैरिज के बाद भी दोनों कुछ समय तक अलग-अलग रहे, लेकिन यह बात ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकी। जब परिवार और रिश्तेदारों को शादी की जानकारी मिली तो वो नाराजगी जताने लगे। हालांकि, विकास के दृढ़ संकल्प और प्रेम को देखते हुए परिजनों ने अंततः इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद परिवारवालों की सहमति से कार्ड छपवाकर पूरे रीति-रिवाज और बैंड-बाजे के साथ दोनों की शादी कराई गई।

सुशीला किन्नर ने बताया कि शादी से पहले दोनों करीब छह महीने तक रिश्ते में रहे थे। उन्होंने कहा कि किन्नर भी इंसान होते हैं और उनके भीतर भी भावनाएं होती हैं। समाज अक्सर उन्हें वह सम्मान नहीं देता जिसके वे हकदार हैं, लेकिन विकास ने उनसे शादी कर उन्हें समाज में सम्मान दिलाने का काम किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *