बिहार सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी के नए अवसर खोलते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य की जेलों में होने वाली कक्षपाल (वार्डर) नियुक्तियों में अब पूर्व अग्निवीरों को अलग से आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में बिहार सरकार ने बिहार कक्षपाल संवर्ग (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी दे दी है।
सरकार के इस फैसले के बाद अग्निवीर योजना के तहत सेना में सेवा पूरी कर चुके युवाओं को राज्य की कारा सेवाओं में रोजगार पाने का मौका मिलेगा। यह निर्णय अग्निवीरों के पुनर्वास और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अब तक जेल कक्षपाल भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों के लिए कुल 25 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू थी। नई नियमावली के तहत इस 25 प्रतिशत आरक्षण को दो बराबर हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार 12.5 प्रतिशत पद पारंपरिक भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि बाकी 12.5 प्रतिशत पद केवल बिहार के पूर्व अग्निवीरों के लिए सुरक्षित किए जाएंगे। इससे अग्निवीरों को सीधे तौर पर सरकारी नौकरी में अवसर मिलने का रास्ता साफ हो गया है।








Be First to Comment