बिहार सरकार ने गया सेंट्रल जेल में तैनात डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह विभाग (कारा) की ओर से जारी आदेश के बाद जेल प्रशासन और विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के अनुसार, उन पर जेल नियमों की अनदेखी, अपराधियों से मिलीभगत और ड्यूटी में गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सुदर्शन प्रसाद सिंह के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें मिली थीं, जिनकी प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया गया। विभाग का मानना है कि उनके कार्यकाल के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और कई मामलों में उन्होंने अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन नहीं किया।










Be First to Comment