भीषण गर्मी और उमस से परेशान बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में पूरे राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी. 27 जून के बाद अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार सुबह पटना, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, बगहा और भागलपुर के कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई।










Be First to Comment