मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में जमीनी वि’वाद एक बार फिर खू’नी संघ र्ष में बदल गया। वर्ष 2019 के चर्चित ह’त्याकांड के मुख्य गवाह अजीत कुमार को अपरा’धियों ने उनके घर के दरवाजे पर सोते समय गो’ली मा’र दी। ह’मलावरों ने अजीत को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलि’यां दा’गीं, जिससे वह गं’भीर रूप से घा’यल हो गए। घट’ना के बाद इलाके में दह’शत का माहौल है। घ’टना के बाद परिजन गंभीर रूप से घाय’ल अजीत कुमार को तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत ना’जुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार राघोपुर निवासी अजीत कुमार का अपने ही पाटीदारों के साथ करीब 47 बीघा पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से वि’वाद चल रहा है। इसी वि’वाद ने वर्ष 2019 में हिं’सक रूप ले लिया था, जिसमें अजीत के बड़े भाई अखिलेश राय की ह’त्या कर दी गई थी। उस मामले में अजीत कुमार मुख्य गवाह हैं। परिजनों का आ’रोप है कि लगातार उन पर गवाही नहीं देने और समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। जमीन विवा’द को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

















Be First to Comment