Press "Enter" to skip to content

पटना में 40°C तापमान, सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने से एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ गया है। राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में लोगों को उमस और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताते हुए कहा है कि 19 और 20 जून से राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान बादल छाने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, समय से पहले बिहार पहुंचा मानसून पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरपुर के आसपास ही ठहरा हुआ है। मानसून की आगे बढ़ने की गति धीमी होने के पीछे कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनना, शुष्क हवाओं का प्रभाव और वातावरण में हो रहे बदलाव को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सीमित हो गई हैं।

मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने का सीधा असर पटना सहित दक्षिण बिहार के जिलों में देखने को मिल रहा है। यहां दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राजधानी पटना में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कैमूर जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गया, डेहरी, बक्सर और औरंगाबाद जैसे जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी और उमस के कारण लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर भी दोपहर के वक्त लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *