Press "Enter" to skip to content

गायघाट में राजद का महा दही-चूड़ा भोज आयोजित, पूर्व विधायक बोले- “तिल संक्रांति एकता और भाईचारे का संदेश देती है”

मुजफ्फरपुर: बुधवार को जिले में मकर संक्रांति उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं गायघाट प्रखंड के खजुरी गांव में  मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरफ से दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक निरंजन राय के आवास पर आयोजित भोज में विधानसभा स्तरीय महागठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि तिल संक्रांति एकता और भाईचारे का संदेश देती है।  बिहार में राजद एक मजबूत विपक्ष के रूप में पूरी तरह सक्रिय है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर जनता के बीच काम कर रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख शिवशंकर राय, पूर्व जिला पार्षद फूलबाबू राय, बिनोद यादव, रंजीत राय, राहुल यादव, रोशन सिंह, सुनील राय, विजय राय व रामप्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहें।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *