Press "Enter" to skip to content

विवेकानंद की जयंती पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ द्वारा दी गई झांकी एवं नृत्य संगीत प्रस्तुति

मुजफ्फरपुर : जिले में सोमवार को विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ द्वारा गायत्री शक्तिपीठ अखाड़ाघाट नाजीपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के बारे में झांकी एवं नृत्य संगीत के माध्यम से उनके उद्देश्यों को बतलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सी आर पी एफ के डी आई जी राकेश शर्मा ,जोन प्रभारी शशि भूषण ठाकुर ,शक्तिपीठ व्यवस्थापक ललितेश्वर प्रसाद सिंह ,युवा प्रकोष्ठ के अमिताभ कुमार , पवन उपमन्यु ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर फूल समर्पित करके किया।

इस दौरान DIG राकेश शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि आप मुझे 100 ऊर्जावान युवा हमें दे मैं देश का कायाकल्प कर दूंगा । अमिताभ कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की कथन उठो जागो रुको नहीं जब तक लक्ष्य को प्राप्त न कर लो इस युक्ति को अगर युवा लेकर चले तो युवाओं को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा प्रकोष्ठ शक्तिपीठ के संचालक नितेश कुमार ,ज्ञान प्रकाश, नितेश कश्यप, हिमांशु, विवेक ,पंकज ,अनमोल, अविनाश ,साक्षी, प्रिया ,दिव्या, आकृति ,मेधा ने किया ।मंच संचालन जिला समन्वक ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *