Press "Enter" to skip to content

पवन सिंह के 40वें जन्मदिन का वीडियो वायरल, पत्नी ज्योति सिंह ने किया शेयर; पार्टी में छाई सिंदूर वाली हसीना

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह ने 5 जनवरी 2025 को 40 साल की उम्र पूरी की। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अब उनके जन्मदिन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में पवन सिंह लड़खड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने लिखा है, “हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करें।” वीडियो में ज्योति सिंह खुद नहीं दिखाई देती हैं, लेकिन पवन सिंह के साथ एक महिला नजर आती है, जो उनके केक काटने में मदद कर रही है।

महिला की मांग में सिंदूर भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पवन सिंह की स्थिति और महिला के साथ उनकी नजदीकी पर सवाल उठाए। वहीं, उनके फैंस वीडियो पर कमेंट्स के जरिए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *